राजनांदगांव

बेहोश कर रेप व ब्लैकमेल कर रकम वसूली, आरोपी बंदी
09-Oct-2026 9:25 PM
बेहोश कर रेप व ब्लैकमेल कर रकम वसूली, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 9 अक्टूबर। दस्तावेज छोडऩे के बहाने बुलाकर बेहोश कर रेप करने और आपत्तिजनक फोटो की धमकी देकर ब्लैकमेल करते एक लाख रुपए वसूलने के मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ थानांतर्गत  प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 दिसंबर 2025 को आरोपी आदित्य अग्रवाल ने कुछ दस्तावेज छोडऩे के बहाने उसे आफिस के बाहर मिलने के लिए बुलाया तथा अपनी कार में बिछाकर ले गया। रास्ते में आरोपी द्वारा पीडि़ता को स्लाइस पिलाया गया। जिसके कुछ समय बाद पीडि़ता को चक्कर आने लगे। आरोपी उसे डोंगरगढ़ मंदिर के आसपास स्थित एक मकान के कमरे में ले गया, जहां लगभग 4 बजे उसकी इच्छा के विरूद्ध जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाया।  इसके बाद आरोपी उसे शाम लगभग 7 बजे उसके घर के पास छोडक़र चला गया। बाद में 01 जनवरी 2026 को आरोपी पीडि़ता के आफिस आया तथा घूमने चलने के लिए कहा। पीडि़ता द्वारा मना करने पर आरोपी ने पीडि़ता एवं अपने साथ का आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उसे उसके पति को भेजने की धमकी दी। आरोपी द्वारा फोटो वायरल करने की धमकी देकर पहले 5 हजार रुपए की मांग की गई। इसके बाद आरोपी द्वारा ब्लैकमेल कर 9 हजार रुपए नगद तथा लगभग 01 लाख रुपए ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करने की बात रिपोर्ट में बताई गई।

आरोपी द्वारा लगातार दबाव बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 507/2026, धारा 64, 308, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी आदित्य अग्रवाल  को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ एवं विवेचना में आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना स्वीकार करने तथा पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को 8 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट