राजनांदगांव

गौरव पथ रोड अतिक्रमणमुक्त
02-Oct-2026 4:03 PM
गौरव पथ रोड अतिक्रमणमुक्त

राजनांदगांव, 2 अक्टूबर। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश राजगामी संपदा की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान खसरा नंबर 211 एवं 218 की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर भूमि को सुरक्षित किया गया। प्राप्त शिकायत के अनुसार उक्त भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा गुमटियां स्थापित कर अतिक्रमण किया गया था। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय के नेतृत्व में राजस्व, राजगामी संपदा की टीम एवं नगर निगम की टीम द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर स्थापित गुमटियों को हटाया तथा राजगामी संपदा की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। प्रशासन द्वारा शासकीय एवं राजगामी संपदा की भूमि पर किए जाने वाले अवैध अतिक्रमण को गंभीरता से लिया जा रहा है।


अन्य पोस्ट