राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 सितंबर। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जिला राजनांदगांव द्वारा नगर निगम के टाउन हाल में पार्षदों के लिए स्वास्थ्य विभाग से संबंधित गतिविधियों के बारे में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयेाजन महापौर मधुसूदन यादव की मौजूदगी में किया गया। उक्त कार्यशाला में नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम, नगर निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह समेत शैंकी बग्गा, डॉ. नेतराम नवरत्न के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के जिला नोडल अधिकारी शहरी डॉ. अलप्ना लुनिया, जिला प्रबंधक शहरी डॉ. पूजा मेश्राम, द्वारा शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहर में संचालित समस्त कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में महापौर मधुसूदन यादव द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया गया एवं शहरी क्षेत्र में 3 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन होने के बारे में जानकारी दी गई एवं सभी से अपील किया गया कि वहां जाकर निशुल्क: जांच कराने वार्डवासियों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सभी प्रकार की बीमारियों का नि:शुल्क ईलाज किया जाता है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर अपना बीपी एवं शुगर, टीबी, कुष्ठ,मलेरिया इत्यादि का नि:शुल्क जॉच करवाना चाहिए व समस्त पार्षदों को अपने अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधित समस्त सर्वे कार्यो में सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ अपने-अपने वार्डो में 14 वर्ष उम्र की समस्त बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण में अनिवार्यत: सहयोग प्रदान कहा गया। कार्यशाला में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें 54 लोगों का चिकित्सकीय दल के सहयोगी भुपेश साहू, केशव साहू, धनेश्वरी साहू, संजय गबेल, विकास द्वारा स्वास्थ्य जॉच एवं परामर्श दिया गया।