राजनांदगांव

महापौर यादव ने जताया आभार
20-Sep-2026 4:16 PM
महापौर यादव ने जताया आभार

राजनांदगांव, 20 सितंबर।  सेवा संकल्प अभियान के तहत राजनांदगांव शहर में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शहरवासियों,जनप्रतिनिधियो, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति महापौर मधुसूदन यादव ने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांववासियों ने उत्साह और सहभागिता के साथ दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और संकल्प की भावना को अभिव्यक्त किया।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि ऐतिहासिक  शीतला मंदिर परिसर एवं रानीसागर, बूढ़ा सागर सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। शहर के 51 वार्डों में एक-एक हजार दीप प्रज्वलित किए गए। इसके साथ ही प्रमुख धार्मिक स्थलों, गणेश पंडालों तथा महापुरुषों एवं शहीदों की प्रतिमाओ के स्थलो पर दीप प्रज्जवलित किए गए।  इस प्रकार शहर में लगभग 1 लाख 51 हजार दीप प्रज्जवलित हुए। महापौर ने कहा कि धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर भी दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने राजनांदगांव की जनता के प्रति पुन: आभार व्यक्त किया है।
 


अन्य पोस्ट