राजनांदगांव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 4 को मटन मार्केट बंद
02-Sep-2026 7:32 PM
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 4 को मटन मार्केट बंद

राजनांदगांव, 2 सितंबर। राज्य शासन के आदेशानुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 4 सितम्बर को नगर निगम सीमाक्षेत्र स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णत: प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है।  उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मांस विक्रय करते पाए जाने पर मांस जब्त करने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्रवाई करते  5 हजार रुपए तक जुर्माना वसूल करें। उन्होंने समस्त स्वच्छता निरीक्षकों को उक्त दिवस को अपने अपने क्षेत्र में पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए हैं।


अन्य पोस्ट