राजनांदगांव

मुख्य अभियंता ने किया निर्माणाधीन उपकेंद्र का निरीक्षण
26-Aug-2026 4:21 PM
मुख्य अभियंता ने किया निर्माणाधीन उपकेंद्र का निरीक्षण

 राजनांदगांव, 26 अगस्त।  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता एचके मेश्राम ने राजनांदगांव जिले के ग्राम  विचारपुर नवागांव में मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इस उपकेन्द्र की प्रगति की जानकारी लेकर स्थापित किए जा रहे विद्युत उपकरणों एवं उपकेन्द्र से निकलने वाले फीडरों का अवलोकन किया। मुख्य अभियंता श्री मेश्राम ने उपकेंद्र निर्माण एजेंसी के संचालक को 31 अगस्त 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर राजनांदगांव वृत्त के अधीक्षण अभियंता शंकेश्वर कंवर, कार्यपालन अभियंता मुकेश कुमार साहू उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट