राजनांदगांव
वरिष्ठ भाजपा नेता को प्रदेशभर से मिली बधाई व शुभकामनाएं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 अगस्त। पूर्व सांसद अशोक शर्मा को उनके जन्मदिन के विशेष मौके पर मंगलवार को दिनभर बधाई देने का सिलसिला चला। सुबह से उनके निवास पर भाजपा के वरिष्ठ और कनिष्ठ पदाधिकारियों, नेताओं ने प्रत्यक्ष रूप से उन्हें गुलदस्ता भेंट किया।
श्री शर्मा की प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिनती होती है। वह पूर्व सांसद के साथ-साथ पूर्व नागरिक आपूर्ति निगम और पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा वह अविभाजित मध्यप्रदेश में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा को सशक्त और गतिशील बनाने के लिए श्री शर्मा ने भी काफी संघर्ष किया। राजनीतिक तौर पर वह उस समय देश की सियासी मंच में आकर्षण का केंद्र बने, जब उन्होंने कांग्रेस के तेज तर्रार सांसद जाने वाले शिवेन्द्र बहादुर को शिकस्त दी थी।
इधर आज उनके जन्मदिन पर भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक दलों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं मिलती रही। प्रदेशभर के नेताओं ने भी श्री शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी। आज समूचे दिन उनके पैतृक निवास में राजनीतिक लोगों का जमावड़ा रहा। उनके बड़े राजनीतिक कद के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे भी लगाए। बधाई देने वालों में राजा माखीजा, राजू डागा, रमशीला यादव, लक्ष्मण यादव, पूर्णिमा साहू, शिव वर्मा, ईश्वर साहू, अशोक पांडे समेत अन्य लोग शामिल थे।