राजनांदगांव

व्यवसायियों को ट्रेड लाईसेंस लेना अनिवार्य
22-Aug-2026 4:38 PM
व्यवसायियों को ट्रेड लाईसेंस लेना अनिवार्य

आयुक्त ने दुकानदारों से ट्रेड  लाईसेंस बनाने की अपील

राजनांदगांव, 22 अगस्त। राज्य शासन के निर्देशानुसार निकाय क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले ठेला, खोमचा, छोटे-बड़े दुकानदारों के लिए ट्रेड लाईसेंस बनवाना अनिवार्य कर दिया है। इसके क्रियान्वयान के लिए निगम सीमाक्षेत्र के व्यवसायियों से नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने ट्रेड लाईसेंस निगम कार्यालय में आकर बनवाने की अपील की है।

आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि राजनांदगांव निकाय क्षेत्रांतर्गत व्यवसाय करने वाले छोटे-बड़े व्यावसायियों जो भवन, खुले स्थान, गुमटी, कच्ची दुकान, पान दुकान, होटल, वाहनों के माध्यम से किए जाने वाले व्यवसाय तथा छोटे-बड़े दुकान एवं अन्य व्यापार करने वाले को ट्रेड लाईसेंस (अनुज्ञप्ति) लेना अनिवार्य है। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते कहा है कि ट्रेड लाईसेंस लेने व्यवसायी नगर निगम कार्यालय के लाईसेंस शाखा में आकर निर्धारित फार्म, शुल्क जमा कर 15 दिवस के अंदर ट्रेड लाईसेंस प्राप्त कर सकते हैं। लाईसेंस नहीं लेने की स्थिति में संबंधित दुकानदार या व्यावसायी को नोटिस जारी कर अर्थदंड वसूला जाएगा।


अन्य पोस्ट