राजनांदगांव

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कॉलोनियों में शिविर
22-Aug-2026 4:36 PM
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना,  कॉलोनियों में शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 22 अगस्त। भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने कॉलोनियों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर लक्ष्य की पूर्ति करने नगर निगम द्वारा 21 अगस्त से 1 सितम्बर तक कॉलोनियों में शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के लिए नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने निगम के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई है।

आयुक्त श्री मरकाम ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनांतर्गत सोलर पेनल लगाकर ऊर्जा उपभोक्ता से ऊर्जादाता बनने एवं शून्य बिजली बिल की ओर जाकर आत्मनिर्भर बनने कालोनीवासियों को लाभ देने योजना का क्रियान्वयन तथा मानिटरिंग करते लक्ष्य की पूर्ति करने निगम सीमाक्षेत्र के कालोनियों में शाम 5 से रात्रि 8 बजे तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत 21 अगस्त को ब्लू डायमंड फेस-1, फेस-2 कालोनी नंदई वार्ड क्र. 48 तथा सनसिटी, सनसिटी एन एक्स, लखोली वार्ड क्र. 32 व सत्यम विहार, सत्यम परिवेश गंज चौक में, 22 अगस्त को श्याम रेसीडेंसी बजरंगपुर नवागांव, पाण्डुरंग कालोनी स्टेशनपारा वार्ड नं. 8 व कुसुम नगर कालोनी स्टेशनपारा वार्ड नं. 8, 24 अगस्त को व्हीटीपी कालोनी वार्ड नं. 8, नेहरू नगर कालोनी वार्ड नं.14 में, 25 अगस्त को आनंद बिहार कालोनी ममता नगर वार्ड नं. 18 व शक्ति नगर वार्ड नं. 19 में, 26 अगस्त को न्यू चन्द्रा कालोनी पेंड्री व अभिनंदन गैलेक्सी वार्ड नं.  41, 27 अगस्त को जीवन आवास रेवाडीह में व ईस्कान विहार रेवाडीह फेस-1 व 2 एवं इस्कान सिटी-1, 2 व 3 रेवाडीह में, 29 अगस्त को वीणा नगर लखोली, केशर नगर कालोनी व शिवनाथ कालोनी लखोली, 31 अगस्त को जीवन कालोनी बर्फानी आश्रम के पीछे, जीवन ए कालोनी व जीवन बी कालोनी में एवं 1 सितम्बर को सौभाग्य इस्टेट साई दर्शन कालोनी, सृष्टि कालोनी, लिखनराम राय कालोनी व ग्रीन सिटी बसंतपुर में शिविर आयोजित किया गया है। आयुक्त ने बताया कि उक्त सभी शिविरों के लिए कार्यपालन अभियंताओ एवं सहायक अभियंताओं को शिविर प्रभारी एवं सहयोगी बनाया गया है।


अन्य पोस्ट