राजनांदगांव

निर्माण कार्यों में प्रगति लाने व बुनियादी सुविधाओं को करें दुरूस्त-महापौर
20-Aug-2026 6:19 PM
निर्माण कार्यों में प्रगति लाने व बुनियादी सुविधाओं को करें दुरूस्त-महापौर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अगस्त
।  नगर निगम के तकनीकी अधिकारियों की बैठक में महापौर मधुसूदन यादव ने निर्माण कार्य में प्रगति लाने तथा बारिश एवं आगामी त्यौहार व गणेश पर्व को देखते शहर में पेंचवर्क सहित  विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के अलावा अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में महापौर ने निर्माण कार्यों की जानकारी लेकर कहा कि स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य चालू कराएं, चलते कार्य में गति लाकर समय सीमा में पूर्ण कराएं। उन्होंने योजना एवं निधि के कार्यों की जानकारी लेकर समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कर्य पूर्ण करने निर्देशित किया। स्टेशन रोड एवं बीएसएनएल ऑफिस के पास शॉपिंग काम्प्लेक्स निर्माण कार्य प्रक्रिया की जानकारी उपरांत कार्यादेश देकर कार्य प्रारंभ कराने स्थल निरीक्ष्ण कर बाधा हटा ले-आउट देने कहा। साथ ही निगम काम्पलेक्स जीर्णोद्धार तथा व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए की जा रही प्रक्रिया, बजट प्रावधानों के क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में जानकारी लेकर आगे की प्रक्रिया के लिए चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोड, नाली निर्माण के अलावा चल रहे अन्य निर्माण कार्य में समय सीमा का ध्यान रखकर कार्य में गति लाएं, किसी प्रकार की परेशानी पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं।
महापौर ने कहा कि बारिश को देखते हुए पानी भरान क्षेत्रों में पानी निकासी का विशेष ध्यान रखा जाए। त्यौहार एवं आगामी गणेश पर्व को देखते सडक़ों में पेंचवर्क कर मरम्मत करें, बारिश में सुगम आवागमन के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही शहर में विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंंने कहा कि खंबा लाईट बंद होने की शिकायत का प्रथमिकता से निराकरण करें। बारिश एवं त्यौहार के मद्देनजर विद्युत मरम्मत सामग्री का पर्याप्त भंडारण रखें।

आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ पेयजल, विद्युत व्यवस्था के अलावा सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण करें। शौचालयों में दरवाजा टूटने तथा अन्य परेशानी संबंधित शिकायतें प्राप्त होती है। जिसके निराकरण के लिए संचालक को समझाईस देकर व्यवस्था दुरूस्त कराएं।  निर्माण कार्यों की मानिटरिंग कर प्रगति से अवगत कराएं। बैठक में दीपक खांडे, यूके रामटेके, प्रणय मेश्राम, गरिमा वर्मा, सुषमा साहू,  पिंकी खाती, अनूप पाण्डे व  तिलक राज सहित लोककर्म विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट