राजनांदगांव

गांव की थीम पर ‘गांव की गोरी’ प्रतियोगिता
19-Aug-2026 3:49 PM
गांव की थीम पर ‘गांव की गोरी’ प्रतियोगिता

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 19 अगस्त।  कान्यकुब्ज महिला मंडल ने सावन उत्सव को भारतीय ग्रामीण परिवेश में ढालते एक अलग दृश्य पेश किया। महिलाओं ने ग्रामीण वेशभूषा में खुद को सजा-संवारकर गांव की थीम पर ‘गांव की गोरी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया।

अवस्थी निवास जीई रोड में ‘गांव की गोरी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अलग-अलग प्रांत की वेशभूषा धारण की । निर्णायकों ने प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर गांव की गोरी के रूप में प्रथम पुरस्कार के लिए सुधा तिवारिब, द्वितीय स्थान के लिए  नीना तिवारी तथा तृतीय स्थान के लिए अर्चना तिवारी को उपयुक्त मानते पुरस्कृत किया। इसी तरह लेखन के माध्यम से कराई गई प्रतियोगिता में प्रथम सुधा तिवारी, द्वितीय अनीता बाजपेई एवं तृतीय स्थान निधि बाजपेई ने पाया। ऑनलाइन सावन सुंदरी प्रतियोगिता में प्रथम प्रियंका तिवारी, द्वितीय निधि बाजपेई एवं तृतीय श्रेया शुक्ला रही। लक्की गेम प्रतियोगिता में प्रथम अनीता बाजपेई, द्वितीय डॉ. ऊषा मिश्रा तथा तृतीय  सुषमा शुक्ला को चुना गया।


अन्य पोस्ट