राजनांदगांव

महापौर के हाथों ट्राइसिकल पाकर दिव्यांग के चेहरे पर झलकी खुशी
14-Aug-2026 3:12 PM
महापौर के हाथों ट्राइसिकल पाकर दिव्यांग के चेहरे पर झलकी खुशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 14 अगस्त। मोतीपुर वार्ड स्थित महापौर निवास में गुरुवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव के विशेष प्रयासों से एक दिव्यांग के दैनिक जीवन को सरल बनाने के उद्देश्य से ट्राइसिकल उपलब्ध कराई गई। ज्ञात हो कि  महापौर निवास में प्रत्येक गुरुवार और रविवार को आयोजित जनदर्शन में महापौर मधुसूदन यादव द्वारा न केवल शहर एवं जिला, बल्कि संपूर्ण राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की जनता भी अपनी समस्या निवारण के लिए पहुंचती है, जिन्हें महापौर एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव द्वारा यथासंभव सहयोग प्रदान कर समस्या निवारण हेतु यथोचित प्रयास किया जाता है।

इसी कड़ी में रविवार को जनदर्शन में महापौर के पास पहुंचे वार्ड नं. 11 शिवनगर निवासी 16 वर्षीय दिव्यांग मुकेश सोनकर ने महापौर को आवेदन देकर स्वयं के लिए ट्राईसिकल उपलब्ध करवाने गुहार लगाई थी। महापौर ने आवेदक के आवेदन पर संवेदनशीलतापूर्वक संज्ञान लेते समाज कल्याण विभाग से सारी औपचारिकताएं पूर्ण करवाकर आवेदक के लिए ट्राईसाईकल उपलब्ध कराई, जिसे महापौर निवास में आयोजित जनदर्शन में हितग्राही मुकेश सोनकर को महपौर के हस्ते प्रदान किया गया।


अन्य पोस्ट