राजनांदगांव

ऑपरेशन से 5 किलो के शिशु का जन्म
14-Aug-2026 2:46 PM
ऑपरेशन से 5 किलो के शिशु का जन्म

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 14 अगस्त। शहर के एक निजी अस्पताल में एक गर्भवती महिला ने 5 किग्रा वजनी एक बच्ची को जन्म दिया है। निजी अस्पताल की चिकित्सक ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन में जच्चा और बच्चा को दोनों को सुरक्षित कर प्रसूति कराया।

मिली जानकारी के अनुसार केशर नगर स्थित सुरभि मोहबे सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल में शहर की एक गर्भवती महिला का 9 माह की गर्भावस्था के उपरांत डॉ. सुरभि मोहबे के कुशल देखरेख में 5 किलो के स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जरूरी चिकित्सा के पश्चात प्रसूता को 4 दिन बाद छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। डॉ. सुरभि मोहबे सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल ने एक बार फिर नायाब सेवा की। शहर की गर्भवती महिला का सफल सर्जरी के बाद डॉ. सुरभि मोहबे ने एक स्वस्थ बच्ची का जन्म कराया। उक्त प्रसव 9 अगस्त की सुबह लगभग 9.58 बजे हुआ।  डॉ. सुरभि मोहबे ने बताया कि सामान्यत: नवजात बच्चे का औसत वजन ढाई किलोग्राम से ज्यादा नहीं रहता है। दूसरी बड़ी बात यह कि प्रसव के पश्चात मां एवं बच्चा पूर्णत: स्वस्थ हैं।


अन्य पोस्ट