राजनांदगांव

एमपी की शराब तस्करी, 2 गिरफ्तार
11-Aug-2026 5:48 PM
एमपी की शराब तस्करी, 2 गिरफ्तार

राजनांदगांव, 11 अगस्त। शराब तस्करों पर पुलिस ने कार्रवाई कर मध्यप्रदेश निर्मित 25 पेटी शराब और बोलेरो वाहन को पकड़ा गया। आरोपियों के विरूद्ध पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ जिले के गातापार थानांतर्गत 10 अगस्त को पुलिस ने शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने नाकाबंदी कर मध्यप्रदेश निर्मित 25 पेटी गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराबमय बोलेरो वाहन को पकड़ा गया। पुलिस ने एक लाख 50 हजार रुपए की शराब और 5 लाख कीमती की बोलेरो वाहन व 3 नग मोबाइल को जब्त किया। पुलिस ने आरोपी अंकित कुमार नामदेव 35 साल ग्राम बीएनके कालोनी कोंडागांव और शुभम सरकार 30 साल ग्राम बीएनके कालोनी कोंडागांव को पकडक़र कार्रवाई की। उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना गातापार में अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की विधिवत कार्रवाई कर  न्यायालय के समक्ष पेश की जा रही है।


अन्य पोस्ट