राजनांदगांव

भाजपा ने कांवडिय़ों का किया स्वागत
11-Aug-2026 3:53 PM
भाजपा ने कांवडिय़ों का किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 11 अगस्त। सावन मास के द्वितीय सोमवार को नंदई चौक में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में कांवडिय़ों का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान विधानसभ अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कांवड़ यात्रा लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, महापौर मधुसूदन यादव एवं पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर विस अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कांवडिय़ों पर पुष्प वर्षा कर सभी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से सरोबार यह कावड़ यात्रा जब राष्ट्रभक्ति के साथ जुड़ जाती है और तिरंगा यात्रा के माध्यम से बागेश्वर धाम के प्रयास एवं  प्रधानमंत्री मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के कारण विकसित भारत अभियान के लक्ष्य को आसानी से पूरा किया जा सकता है । महापौर मधुसूदन यादव ने भी भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से परिपूर्ण कावड़ यात्रा को सनातन संस्कृति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने किया ।

इस अवसर पर बागेश्वर धाम की तिरंगा यात्रा का स्वागत अभिनंदन भी किया गया और राष्ट्रगान तथा वंदेमातरम का गान भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर  विष्णु साव, गोलु गुप्ता, सुमित भाटिया, चिंटू सोनकर, डीएसी जैन, हरजीत सिंह भाटिया, दादूराम सोनकर,  मधु बैद, रूपचंद भीमनानी, मूलचंद भंसाली, भागचंद गीडिया, रोहित चन्द्राकर, नमिताभ जैन, पारस वर्मा,  केवरा विजय राय, रवि सिन्हा,जैनम बैद, शिव वर्मा, अरुण साहू, आशु राजपूत, प्रिंयका कुंजरेकर, पुरुषोत्तम गांधी, हकीम खान, रघुवीर वाधवा, अकरम कुरैशी, गितेश गुप्ता, सतीश साहू, रीना सिन्हा, अमृता सिन्हा सहित शिवभक्त उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट