राजनांदगांव
रमन के हाथों 2 हजार क्षमता ऑडिटोरियम का भूमिपूजन
09-Aug-2026 6:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उप मुख्यमंत्री साव, महापौर समेत जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 अगस्त। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को राजनांदगांव शहर की बुनियादी संरचनाओं को मजबूती देने के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्योंं का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव विशेष रूप से उपस्थित थे।
डॉ. सिंह ने भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से 2 हजार की क्षमता वाले आडिटोरियम का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख समेत संतोष पिल्ले, संतोष अग्रवाल, सुरेश एच. लाल, सचिन बघेल, कोमल सिंह राजपूत व अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे