राजनांदगांव

हरिहारनो को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
02-Aug-2026 9:00 PM
हरिहारनो को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

राजनांदगांव, 2 अगस्त। नगर निगम में अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के पश्चात शासन नियमों के तहत सेवानिवृत्त होने पर सहायक राजस्व निरीक्षक राजकुमार हरिहारनो को नगर निगम आयुक्त जीआर  मरकाम की अध्यक्षता में आयोजित बिदाई समारोह में सम्मान पूर्वक बिदाई दी गई। आयुक्त ने श्री हरिहारनो को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया तथा अवकाश नगदीकरण का चेक दिया।  बिदाई समारोह में आयुक्त ने कहा कि 27 साल सेवा देकर आज राजकुमार सेवानिवृत्त हो रहे है। इन्होंने अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं कर्मठता से निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग में सेवा देकर इनकी राजस्व कर वसूली बहुत अच्छी रही इन्होंने डिमांड के विरूद्ध शत-प्रतिशत वसूली भी किया है और हर वित्तीय वर्ष में 80 प्रतिशत वसूली लाए हैं।  उन्होंने कहा कि सभी राजस्व प्रभारियों को इनसे सीख लेनी चाहिए। राजकुमार हरिहारनों ने अपना अनुभव साझा करते  कहा कि कार्य के दौरान मुझे अधिकारी-कर्मचारी का अच्छा सहयोग मिला और सबके प्रेरणा से ही मैं अच्छी वसूली करने का प्रयास दिया।

 इसके लिए आयुक्त सहित निगम परिवार का आभार व्यक्त करता हूं। बिदाई समारोह में राजस्व अधिकारी मोबिन अली, सहायक राजस्व अधिकारी हितेश ठाकुर, प्र.कार्यालय अधीक्षक नारायण यादव सहित स्टाप उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट