राजनांदगांव

नाबालिग से रेप, आरोपी बंदी
02-Aug-2026 8:54 PM
नाबालिग से रेप, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 2 अगस्त। नाबालिग लडक़ी के साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान थानांतर्गत आरोपी भुवन जोशी 50 साल साकिन घानीखुटा द्वारा नाबालिग लडक़ी के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की प्रार्थी की रिपोर्ट पर 31 जुलाई को आरोपी भुवन जोशी के विरूद्ध थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 279/2026 धारा 64(1),  65(1) बीएनएसए 4 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध  कर विवेचना में लिया जाकर प्रकरण की गंभीरता को देखते  आरोपी भुवन जोशी को हिरासत में लेकर 1 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।  आरोपी भुवन जोशी को  न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को उपजेल सलोनी भेजा गया।


अन्य पोस्ट