राजनांदगांव

सट्टा लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार
30-Jul-2026 6:04 PM
सट्टा लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जुलाई।
सट्टा लिखने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी रकम, सट्टा-पट्टी, डॉट पेन एवं एक मोबाइल जब्त किया। छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इधर मोहल्ले में हुडदंग करने वाले दो लोगों के विरूद्ध पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते आरोपी रविन्द्र साहू को मोबाइल के माध्यम से सट्टा लिखते रंगे हाथों पकड़ा गया।  आरोपी के कब्जे से 1300 रुपए नगद, एक सट्टा-पट्टी, एक डॉट पेन एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।  आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 353/2026 धारा 6 एवं 7, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 हुड़दंगियों पर कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना क्षेत्रांतर्गत  विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक शांतिभंग कर मोहल्ले में हुड़दंग करने वाले अब्दुल शाहरूख एवं पियुष साहू के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते इस्तगासा तैयार कर  एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
 


अन्य पोस्ट