राजनांदगांव

डीएचए की आमसभा 2 को
29-Jul-2026 7:32 PM
डीएचए की आमसभा 2 को

राजनांदगांव, 29 जुलाई। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के आगामी कार्यकाल के लिए नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित तिथि पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराने गुणेंद्र साव वरिष्ठ अधिवक्ता को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्ति किया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 30 जुलाई को कार्यालय छत्तीसगढ़ हॉकी स्थान म्युनिसिपल स्कूल परिसर में नामांकन पत्र प्राप्त करने, नामांकन जमा करने, जांच करने की प्रक्रिया की जाएगी  31 जुलाई को नाम वापसी, 01 अगस्त को कार्यालय में छत्तीसगढ़ हॉकी अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके उपरांत आवश्यक होने पर 2 अगस्त को मतदान एवं मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता ने सभी पात्र सदस्य इकाइयों एवं मतदाताओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से गठित नई कार्यकारिणी जिले में हॉकी के विकास, खिलाडिय़ों  के हितों की रक्षा तथा खेल गतिविधियों के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करेगी। जिला हॉकी संघ ने सदस्यों से अपील की है कि वे निर्वाचन कार्यक्रम का पालन करते शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।


अन्य पोस्ट