राजनांदगांव

भाजपा किसान मोर्चा नांदगांव ने सुनी मन की बात
29-Jul-2026 7:32 PM
भाजपा किसान मोर्चा नांदगांव ने सुनी मन की बात

राजनांदगांव, 29 जुलाई। भाजपा किसान मोर्चा राजनांदगांव द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया गया। शहर उत्तर एवं दक्षिण मंडल का मुख्य आयोजन हीरामोती लाइन स्थित पार्षद रवि सिन्हा के निवास पर हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण, जल संरक्षण,

प्राकृतिक खेती और एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़े प्रेरणादायी संदेश को सुना।
इस दौरान संगठन के निर्देशानुसार तस्वीरों को बूथ नंबर के साथ सरल ऐप  पर अपलोड भी किया गया। इस दौरान दादूराम सोनकर, रवि सिन्हा, दीपक सिन्हा, एसके सिंह, भरत राजपूत, सतीश यादव,  रमेश सोनवानी, संजय चौरसिया सहित अन्य लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट