राजनांदगांव

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की हो निष्पक्ष जांच- रवि
29-Jul-2026 7:31 PM
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की हो निष्पक्ष जांच- रवि

राजनांदगांव, 29 जुलाई। भाजपा पार्षद रवि सिन्हा ने जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि भारत एक सशक्त लोकतंत्र है, जहां प्रत्येक नागरिक को संविधान के दायरे में अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार है, किंतु यदि किसी आंदोलन के माध्यम से छात्रों को भडक़ाने, उन्हें गुमराह करने अथवा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने का कोई सुनियोजित प्रयास हो रहा है, तो इसकी गंभीरता से जांच होना आवश्यक है। श्री सिन्हा ने कहा कि देश ने पूर्व में भी अनेक आंदोलनों के दौरान विदेशी प्रभाव, दुष्प्रचार और संगठित अभियानों को लेकर गंभीर प्रश्न उठते देखे हैं। यदि वर्तमान घटनाक्रम में भी किसी प्रकार की बाहरी फंडिंग,  भ्रामक प्रचार अथवा राष्ट्रविरोधी तत्वों की भूमिका सामने आती है, तो दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।


अन्य पोस्ट