राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जुलाई। थाना में हंगामा करने वाले 2 लोगों के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत विधिवत गिरफ्तार कर धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस की कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थानांतगत 28 जुलाई को शराब पीकर वाहन चलाने के प्रकरण में चालक और वाहन में सवार अन्य 2 व्यक्तियों को थाना तलब किया गया था। वाहन चालक के साथ आए अनावेदक गोलू रामटेके 33 साल निवासी साकोली जिला भंडारा महाराष्ट्र एवं अक्षय तिवारी 31 साल निवासी तुमसर भंडारा महाराष्ट्र दोनों जिला गोंदिया महाराष्ट्र नशे में थे, जिन्हें शांतिपूर्वक व्यवहार करने कहने पर हो-हल्ला शोर-शराबा कर उपस्थित पुलिस स्टॉफ से बदतमीजी से बर्ताव करने लगे। पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, जो नहीं माने और थाना परिसर में ही काफी उत्तेजित होकर हंगामा कर मारने-मरने पर उतारू हो गया। शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति निर्मित हो जाने से धारा 170 बीएनएसएस के तहत विधिवत गिरफ्तार कर धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस की कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।