राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जुलाई। अवैध रूप से गांजा परिवहन करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 489 ग्राम गांजा, मोटर साइकिल और 2 मोबाइल जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार केसीजी जिले के जालबांधा पुलिस चौकी अंतर्गत 27 जुलाई को पुलिस चौकी जालबांधा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक ठेला के पास घेराबंदी कर मोटर साइकिल से गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों प्रदीप सिन्हा 19 वर्ष निवासी रूमंडराकुही और रितेश सिंह 21 वर्ष निवासी ग्राम सलोनी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से मोटर साइकिल की डिग्गी में हरे रंग की पॉलीथिन में रखा 489 ग्राम गांजा (अनुमानित मूल्य 5 हजार रुपए) को बरामद किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती लगभग 70 हजार एवं 2 नग मोबाइल फोन कीमत लगभग 10 हजार रुपए को जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस चौकी जालबांधा में अपराध क्रमांक 288/2026 के तहत धारा 20(ख), एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।