राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जुलाई। युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालक अंडर-19 आयु वर्ग की बास्केटबॉल टीम सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतिस्पर्धा में पुन: विजेता रही है। पिछली विजेता युगांतर की टीम ने सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतिस्पर्धा में पुन: स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान रचा है।
टीम के हिमांशु सिंह को प्रतिस्पर्धा का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। टीम ने खिताबी भिडं़त में श्री एकेडमी सिलीगुड़ी 49.18 से एकतरफा परास्त कर स्वर्ण पदक जीता। इसके पहले टीम ने लीग मैच में आर्यावर्त पब्लिक स्कूल खुर्दा को 49 अंक से, दिव्या आर्या विद्यापीठ विष्णुपुर को हराकर क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। क्वार्टर फाइनल मैच में टीम ने रिवर साइड स्कूल बुरनपुर को 44.06 अंक से परास्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तत्पश्चात् टीम ने सेमीफाइनल में ज्ञान विकास इंग्लिश मिडियम स्कूल को परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया।
स्कूल के पीआरओ स्पोट्र्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय की टीम पिछले कई वर्षो से क्लस्टर और नेशनल चैंपियन रही है। इस सत्र में टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। उन्होंने बताया कि फाइनल खिताबी भिड़ंत में शुभम सिंह कप्तान, हिमांशु सिंह, कालवा सर्वज्ञ राव, रूहान, कालवा अथर्व राव, अथर्व प्रताप सिंह, चिराग चंदेल, धर्मवीर सिंह, सुजल प्रजापत, वीं यशवंथ, ज्ञानेश्वर वीं, युवान सारडा ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने कोच इंटरनेशनल कोच कालवा राजेश्वर राव, असिस्टेंट कोच नवनीत द्विवेदी के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया। टीम की इस उपलब्धि पर प्राचार्य मधुसूदन नायर, निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी, चेयरमैन अजय सिंगी, वाइस चेयरमैन अखराज कोटडिय़ा, सेक्रेटरी विनय डड्ढा, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक (अकेडमिक्स) नरेंद्र कोटडिया सहित युगांतर परिवार ने बधाई दी।