राजनांदगांव

कांग्रेसियों ने पीएम का फूंका पुतला, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
22-Jul-2026 8:04 PM
कांग्रेसियों ने पीएम का फूंका पुतला, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

खडग़े-गांधी की गिरफ्तारी पर किया विरोध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 22 जुलाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं की जंतर-मंतर में छात्रों के संसद घेराव के जाने के दौरान पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज करने के मामले में विरोध करने उतरे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार करने की घटना के विरोध में बुधवार को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के चलते स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से जहां इस्तीफे की मांग की। वहीं  छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की तीव्र निंदा की। स्थानीय भारत माता चौक में कांग्रेस के जिला एवं शहर के प्रमुख पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं शिक्षा मंत्री  प्रधान को तत्काल पद छोडऩे की मांग की। इस बीच  पुतला फूंकने के दौरान पुलिस की तगड़ी मोर्चाबंदी रही। हालांकि कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर पुतला फूंकने में कामयाब रहे। पीएम मोदी और प्रधान समेत केंद्र सरकार पर कांग्रेसी नेताओं ने विरोध जताते जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान जितेन्द्र मुदलियार, विपिन यादव, संतोष पिल्ले, मेहुल मारू, हेमा देशमुख, प्रवीण मेश्राम, कुलबीर सिंह छाबड़ा, रूबी गरचा, आफताब आलम, अब्दुल कलाम, शारदा तिवारी, सूर्यकांत जैन, महेंद्र यादव, कांत बंजारे, पिंकू खान, पदम कोठारी, विनय झा, चेतन भंसाली, अशोक फडऩवीस,  झम्मन देवांगन, रूपेश दुबे, पिंकू खान  समेत सीएसपी अलेक्जेंडर किरो, एम्ब्रेज कुजूर, डोंगरगांव थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर, कोतवाली प्रभारी उपेन्द्र शाह,  बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।


अन्य पोस्ट