राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 जुलाई। राजनांदगांव यातायात पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते 7 दिन में 366 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।
मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से विगत 7 दिनों से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नो-पार्किंग एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार प्रभावी चालानी कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के दौरान नो-पार्किंग में खड़े 225 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 141 वाहनों पर भी मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
इस प्रकार कुल 366 वाहनों पर कार्रवाई करते एक लाख 29 हजार 100 रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया।