राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 जुलाई। शराब पीने पैसा नहीं मिलने पर मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थानांतर्गत 18 जुलाई को प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम करीब 5.30 बजे पुराना बस स्टैंड राजनांदगांव के एक लॉज के पास खड़ा था,उसी समय विमल उर्फ बहादुर नेपाली पास आकर शराब पीने के लिए पैसा मांगा, नहीं देने पर नाराज होकर गंदी-गंदी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाना बताया। रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 380/26 धारा 296, 115 (2), 351(2), 119(1) बीएनएस कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में आरोपी विमल उर्फ बहादुर 40 साल निवासी अटल आवास बैगापारा लखोली राजनांदगांव की लगातार पतासाजी कर 21 जुलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ करने जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।