राजनांदगांव

विक्षिप्त महिला को परिजनों को सौंपा
22-Jul-2026 7:55 PM
विक्षिप्त महिला को परिजनों को सौंपा

राजनांदगांव, 22 जुलाई। मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को सोमनी पुलिस ने उसके परिजनों को सुपुर्द किया।

मिली जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को सोमनी पुलिस को सूचना मिली कि सोमनी क्षेत्र के अंतर्गत  ग्राम सांकरा में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला भटकते हुए आ गई है। सूचना मिलने पर तत्काल ग्राम सांकरा पहुंचकर विक्षिप्त महिला को थाना सोमनी लेकर आए, जिसे नाम पूछने पर अपना नाम बताई और अपना पता नहीं बता रही थी।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म  वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से पता करने पर उक्त महिला का थाना पदमनाभपुर में गुम इंसान दर्ज होना पाया गया। महिला के परिजनों से संपर्क कर उसके भाई  को तलब किया गया, जो विक्षिप्त महिला  52 साल बताए, जिसे उसके परिजन को सकुशल सुपुर्द किया गया।


अन्य पोस्ट