राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 जुलाई। राजनांदगांव के गोल बाजार स्थित फुटकर सब्जी बाजार में उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब एक महिला ने सब्जी बेचने के लिए जैसे ही खेड़ा (लोकल भाषा में जरी) के ग_े को खोला तो विषैला करैत सर्प ग_े में लिपटा मिला। ‘डंडा करैत’ सर्प को देखते ही महिला हड़बड़ाकर पीछे हटी और किसी तरह उसकी जान बची। घटना शुक्रवार सुबह की है। महिला इस बात से अंजान थी कि वह अपने सिर पर सब्जी के साथ-साथ एक जहरीले सर्प को भी ढो रही है। बहरहाल महिला ने भगवान का शुक्रिया अदा किया है। सर्प को आसपास के लोगों ने तुरंत मार दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक तुमड़ीबोड़ से सटे मचानपार की एक महिला पदमा पटेल एक फुटकर सब्जी विक्रेता है। वह रोजाना मचानपार से राजनांदगांव सब्जी तरकारी बेचने के लिए आती है। रोज की तरह वह शुक्रवार सुबह सब्जियों की खेप लेकर गोल बाजार पहुंची। जैसे ही उसने खेड़ा के ग_े को खोलना शुरू किया, उसी दौरान डंडा करैत सर्प को ग_े में लिपटा देखकर महिला के होश उड़ गए। उसने सांप होने पर आवाज लगाई। आसपास के लोगों ने तुरंत जहरीले सर्प को सब्जी के ग_े से बाहर निकालकर मारा।
बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार सुबह 8 से 9 बजे की है। सब्जी के ग_े में सांप होने का महिला को जरा भी अंदाजा नहीं था। वह करीब 20 किमी से सब्जी लेकर राजनांदगांव पहुंची। ग_े से सांप निकलने के बाद उसने ईश्वर का धन्यवाद किया। गौरतलब है कि सर्प की प्रजाति में करैत को काफी जहरीला माना जाता है। डंडा करैत के काटने से चंद मिनटों में ही मौत हो जाती है। इस घटना की बाजार में कल पूरे दिन चर्चा होती रही।