राजनांदगांव
खैरागढ़ जिले के छुईखदान थाना का मामला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 जुलाई। खुद को बैंक कर्मचारी बताकर केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। केसीजी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाड पर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम गर्रा के 55 वर्षीय दिनाराम जंंघेल ने थाना में रिपोर्ट कराया कि आरोपी अर्पित देवांगन 28 साल निवासी दुर्गा चौक राजनांदगांव ने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताकर किसान क्रेडिट कार्ड लोन स्वीकृत कराने एवं बैंक से केसीसी लोन की राशि जमा करने का झांसा दिया। इस प्रकार आरोपी ने प्रार्थी से 16 लाख 40 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर 14 जुलाई को छुईखदान थाना में अपराध क्रमांक 261/2026 अंतर्गत धारा 318(4), 319(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साइबर तकनीकी सहायता से आरोपी का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया गया तथा 16 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को उपजेल सलोनी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।