राजनांदगांव
एल्डरमैनों ने ली शपथ
15-Jul-2026 4:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 जुलाई। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाऊन हॉल में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के नामनिर्दिष्ट (एल्डरमैन) सदस्यों (पार्षदों) को शपथ दिलाई। कलेक्टर ने नामांकित पार्षद नागेश यदु, करूणा राजपूत, हर्ष रामटेके, सूर्यकांत श्रीवास, मंजु यादव, भीषम देवांगन, कृषि बोरकर, देवाशीष झा को एल्डरमैन पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, नगर निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह, कोमल सिंह राजपूत, नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम एवं अन्य पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे