राजनांदगांव
खिलाडिय़ों को महापौर ने दी बधाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 जुलाई। अक्षांश स्वीमिंग पूल राजनांदगांव के तैराकी खिलाडिय़ों ने महापौर मधुसूदन यादव से सौजन्य भेंट कर अपनी उलब्धि से अवगत कराया।
प्रतिनिधि मंडल में तैराक राहुल सोनी, संजय जैन, धनराज सिंह ठाकुर व छबिलाल यादव ने महापौर को बताया कि विगत दिनों भिलाई क्लब में राज्य स्तरीय खेलो इंडिया मास्टर स्वीमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अक्षांश स्वीमिंग पूल राजनांदगांव से 15 खिलाडिय़ों ने भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन के दम पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है और प्रतियोगिता में राजनांदगांव जिला ओवरऑल चैम्पियन रहा, जो राजनांदगांव जिले के लिए गौरव का विषय है। इन तैराकी खिलाडिय़ों में संजय जैन, द्वारका यादव, धनराज सिंह ठाकुर, राहुल सोनी, अशोक वर्मा, छवि यदु, उमेश काकिरवार, रवि सिन्हा, यशवंत सिन्हा, मधु साहू, अनुकृति श्रीवास्तव, प्रिया मांडवी ने प्रतियोगिता में भाग लेकर राजनांदगांव जिले का प्रतिनिधित्व किया। महापौर मधुसूदन यादव ने इन खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।