राजनांदगांव

शराब कोचिया गिरफ्तार
10-Jul-2026 4:17 PM
शराब कोचिया गिरफ्तार

राजनांदगांव, 10 जुलाई। अवैध रूप से शराब बेचने वाले शराब कोचिया को पुलिस ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 40 पौवा देशी शराब को जब्त किया। पुलिस के अनुसार बसंतपुर थानांतर्गत 8 जुलाई को बसंतपुर पुलिस सूचना के आधार पर आरोपी प्रणय कुंजाम निवासी सिंगदई को अधिक मात्रा शराब ले जाते घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जिसके कब्जे से प्लास्टिक बोरी के अंदर 40 पौवा देशी शराब जब्त कर आरोपी के विरूद्व अपराध क्रमांक 316/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात आरोपी जिला जेल दाखिल किया गया।


अन्य पोस्ट