राजनांदगांव

जुआ खेलते 7 आरोपी पकड़ाए
05-Jul-2026 8:10 PM
जुआ खेलते 7 आरोपी पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 5 जुलाई। बांस तालाब जंगल में पुलिस ने रेड कार्रवाई कर 7 जुआरियों को पकड़ा गया।  फड एवं आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने नगदी रकम और 52 पत्ती ताश जब्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ जिले के छुईखदान पुलिस को 2 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि बांस तालाब जंगल ग्राम खुड़मुड़ी के पास कुछ व्यक्ति रुपए का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। रेड कार्रवाई के दौरान 7 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। जिसमें कंशु जांगड़े 41 साल निवासी लंझियाटोला, जीवन चेलक  44 साल साकिन बाबूनवागांव, दिनेश कुमार वर्मा  38 साल साकिन खुड़मुड़ी, अनिल जंघेल 24 साल साकिन खुडमुडी, लालेश्वर चंदेल 32 साल साकिन खुड़मुड़ी,  नीलमणी कंवर 32 साल साकिन खुड़मुड़ी एवं चुर्णामनी लोधी 41 साल साकिन खुड़मुड़ी शामिल हैं। आरोपियों के फड़ एवं कब्जे से कुल 4580 नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 249/2026 पंजीबद्ध कर धारा 3(2),  छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट