राजनांदगांव
राजनांदगांव, 5 जुलाई। फर्जी दस्तावेज के आधार पर सिमकार्ड जारी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार घुमका थानांतर्गत थाना घुमका को वरिष्ठ कार्यालयों से पत्र प्राप्त हुआ कि सिम जारी करने वाले पीओएस कोड आईपीजेड 5 संचालक द्वारा फर्जी तरीके से मोबाइल सिम बेचकर लाभ प्राप्त कर रहा है कि पत्राचार पर आरोपी के विरूद्ध 318(4), 61(2) बीएनएस, 66(सी) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व जारी मोबाइल के दस्तावेजों से लोगों से पूछताछ कर एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पीओएस कोड आईपीजेड5 संचालक नवनीत कुमार साहू निवासी गिधवा से पूछताछ किया गया, जिन्होंने फर्जी तरीके से सिम जारी कर कम कीमतों में बेचकर लाभ प्राप्त करना स्वीकार करना बतायाा। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने से व घटना कारित करने स्वीकार करने पर 3 जुलाई को गिरफतार कर न्यायालय रिमांड के लिए पेश किया गया है।