राजनांदगांव

विश्व डॉक्टर्स-डे पर पौधरोपण
02-Jul-2026 4:12 PM
विश्व डॉक्टर्स-डे पर पौधरोपण

राजनांदगांव, 2 जुलाई।  विश्व डॉक्टर्स-डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) राजनांदगांव एवं आईएमए मेडिकल स्टुडेंट नेटवर्क द्वारा बुधवार को बख्शी स्कूल गौरवपथ में एक विशेष पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों, विद्यालय प्रबंधन, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में आईएमए के वरिष्ठ सदस्य डॉ. भालेराव, आईएमए अध्यक्ष डॉ. दिवाकर रंगारी, आईएमए सचिव डॉ. अनिमेष गांधी, डॉ. रोमिल जैन, डॉ.  आदित्य पारख, डॉ. सुगंध गांधी, डॉ. शाहदिल खुसरो, डॉ. मुकेश साहू तथा समाजसेवी नरेंद्र तयवाड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ, हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर आईएमए के पदाधिकारियों ने कहा कि चिकित्सकों का दायित्व केवल रोगों का उपचार करना ही नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति भी जागरूक करना है। विश्व डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित इस पौधरोपण अभियान के माध्यम से समाज को हरित पर्यावरण, स्वस्थ जीवन एवं ऊर्जा से भरपूर भविष्य का संदेश दिया गया। लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। आईएमए राजनांदगांव ने इस अभियान के माध्यम से नागरिकों से अपील की कि वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते विश्व डॉक्टर्स डे के अवसर पर समाज के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।


अन्य पोस्ट