राजनांदगांव

बाइक चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार
30-Jun-2026 6:35 PM
बाइक चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव, 30 जून। मोटर साइकिल चोरी प्रकरण में एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रकरण में एक आरोपी को पूर्व में चोरी का मोटर साइकिल जब्त कर मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना लालबाग पुलिस द्वारा  संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई में थाना लालबाग में दर्ज अपराध क्रमांक 138/2026 धारा 303(2), 336(3), 238, 3(5) बीएनएस के तहत मोटर मोटर साइकिल चोरी के मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में लालबाग पुलिस को सफलता  प्राप्त हुआ। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी मिथुन वैष्णव  30 वर्ष निवासी बजरंग चौक  शंकरपुर  ने अपने भाई सह-आरोपी लोकेश वैष्णव के साथ मिलकर प्रार्थी दिनेश कुमार कंवर की मोटर साइकिल को ग्राम बनभेड़ी के पास से 5 अप्रैल को चोरी कर ले गए थे। प्रकरण की विवेचना के दौरान  31 मई को मामले में एक आरोपी लोकेश वैष्णव से चोरी का मोटर साइकिल बरामद कर जब्त किया गया था तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। प्रकरण में फरार आरोपी मिथुन वैष्णव को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी को विधिवत न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट