राजनांदगांव
राजनांदगांव, 30 जून। नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ढाई माह पूर्व अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुंगेली से गिरफ्तार किया। वहीं नाबालिग बालिका को पुलिस ने सकुशल बरामद किया। आरोपी को पॉक्सो अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार केसीजी जिले के गंडई थानांतर्गत प्रार्थी ने 9 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लडक़ी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 121/2026 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। सूचना के आधार पर टीम तैयार कर जिला मुंगेली भेजा गया। टीम द्वारा उत्कृष्ट पुलिसिंग करते 28 जून को अपहरणकर्ता आरोपी राकेश कुमार डाहिरे के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया। पूछताछ पर अपहृत बालिका के साथ आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर अपहरण कर ग्राम झिटकनिया मुंगेली ले जाकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया जाना स्वीकार करने पर प्रकरण में धारा 64(2), (एम) बीएनएसए 6 पाक्सों एक्ट जोड़ा गया एवं आरोपी को न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल दाखिल करवाया गया है।