राजनांदगांव
अवैध शराब संग आरोपी पकड़ाया
30-Jun-2026 6:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 30 जून। अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के कब्जे से 17 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार 28 जून को पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ द्वारा एमसीपी कार्रवाई के दौरान मुखबिर सूचना पर ग्राम मचानपार साहू बाड़ी के पास रेड कार्रवाई व घेराबंदी कर आरोपी सुधाकर बनवासी के कब्जे से लेदर बैग में 17 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम 360 रुपए जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्व धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे