राजनांदगांव
राजनांदगांव, 30 जून। अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले शराब कोचिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 37 पौवा देशी शराब एवं दोपहिया वाहन को बरामद किया।
मिली जानकारी के अनुसार 27 जून को गैंदाटोला पुलिस को सूचना मिली क िएक व्यक्ति मात्रा से अधिक शराब रखकर अपने टीवीएस मोटर साइकिल से करियाटोला से डोंगरगांव की ओर जा रहा है। इस पर डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा त्वरित कार्रवाई कर पुलिस की टीम गठित कर उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिये व वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम तोरणलाल धनकर निवासी ग्राम घुपसाल थाना गैंदाटोला होना बताया।
टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास अवैध रूप से शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में तोरणलाल धनकर से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था, जिस पर आरोपी तोरणलाल धनकर 35 वर्ष निवासी घुपसाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 37 पौवा देशी शराब एवं टीव्हीएस मोटर साइकिल को जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 218/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया।