राजनांदगांव
राजनांदगांव, 29 जून। पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे एवं महापौर मधुसदन यादव ने नागरिकों को कबीर जयंती की बधाई देते कहा कि कबीर साहेब न सिर्फ एक आध्यात्मिक संत थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक और युग- प्रवर्तक भी थे।
विधायक डॉ. सिंह, सांसद श्री पाण्डे एवं महापौर श्री यादव ने कहा कि संत कबीर साहेब के सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता के संदेश को छत्तीसगढ़ के अलावा भारत देश के लोगों ने भी आत्मसात किया है। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब ने हमेशा सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार कर लोगों को मानवतावादी समाज की रचना के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं। कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायियों ने आज भी उनके विचारों की अलख जगा रखी है। उन्होंने कहा कि इनके दोहे आज भी विश्वभर में प्रसिद्ध है। कबीर दास ने अपने जीवनकाल में कई रचनाएं की। इनमें कबीर अमृतवाणी सबसे लोकप्रिय रचना है। उनके दोहे युवाओं में प्रेरणा भरने का काम करती है। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा समेत संतोष पिल्ले, शैंकी बग्गा, आलोक श्रोती, वर्षा शरद सिन्हा, केवरा विजय राय, डीलेश्वर प्रसाद साहू, खेमीन यादव व अन्य पार्षदों ने नागरिकों को कबीर जयंती पर अपनी शुभकामनाएं दी।