राजनांदगांव
राजनांदगांव, 28 जून। निर्धारित मात्रा से अधिक अवैध शराब का परिवहन करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 55 पाव देशी प्लेन शराब व एक मोटर साइकिल को जब्त किया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़ थानांतर्गत 26 जून को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बोरतलाव रोड़ की ओर से निर्धारित मात्रा से अधिक शराब लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों शत्रुहन उर्फ करण यादव 20 वर्ष निवासी ठेठवारपारा डोंगरगढ़ और तोरण पटेल 22 वर्ष निवासी ठेठवारपारा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 55 पाव देशी प्लेन शराब तथा मोटर साइकिल बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।