राजनांदगांव

मारपीट, गिरफ्तार
28-Jun-2026 4:31 PM
मारपीट, गिरफ्तार

राजनांदगांव, 28 जून। शांतिभंग करने वाले बदमाश के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया। मिली जानकारी के मुताबिक बागनदी थानांतर्गत  अनावेदक उमेशचंद्र पंचभावे 40 वर्ष निवासी घोरतालाब द्वारा मारपीट करने पर अपराध दर्ज किया गया और समझाइस दी गई, किंतु क्षेत्र में विवाद उत्पन्न कर शांति व्यवस्था भंग किए जाने तथा पुन: ऐसी घटना घटित होने की संभावना पाए जाने पर उसके विरुद्ध पृथक से धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। उक्त आरोपी को एसडीएम न्यायालय डोंगरगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के अंतर्गत उसे जेल भेजे जाने का आदेश पारित किया गया।


अन्य पोस्ट