राजनांदगांव

प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान
28-Jun-2026 4:10 PM
प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

राजनांदगांव, 28 जून। जिला निषाद (केंवट) समाज द्वारा 27 जून को निषाद समाज के नए भवन का लोकार्पण एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व सामाजिकजनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने शामिल होकर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल पहनाकर सम्मानित किया। वहीं समाज के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सामाजिकजनों का भी सम्मान किया गया। श्री छाबड़ा ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित समाज बनता है। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक भाई-बंधु, माताएं-बहनें उपस्थित रही।


अन्य पोस्ट