राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 जून। आंगन से टुल्लु पंप चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने टुल्लु पंप, पाईप एवं तार काटने का सामान बरामद किया। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ जिले के ग्राम उदयपुर निवासी अंजु यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21-22 जून की दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोर उसके घर की दीवार फांदकर आंगन में लगे टुल्लू पंप को चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता से जांच करते संदेहियों की पतासाजी की। पूछताछ में आरोपी गोपाल धुर्वे 40 साल निवासी उदयपुर और शेख आफताब 21 साल निवासी उदयपुर ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया टुल्लु पंप तथा पाइप एवं वायर काटने में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया।