राजनांदगांव
राजनांदगांव, 23 जून। अवैध रूप से शराब परिवहन करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई उपरांत गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुलिस ने शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल को जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार 21 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटर साइकिल से अवैध रुप से शराब परिवहन कर बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर छुईखदान पुलिस टीम द्वारा छुईखदान-आमगांव रोड स्थित नहर पुल के पास ग्राम आमगांव में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी राम यादव 30 वर्ष एवं तामरत वर्मा 26 वर्ष दोनों निवासी ग्राम उदयपुर थाना छुईखदान को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से एक सफेद मटमैले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी हुई 22 पौवा डिलक्स व्हीस्की कीमत 2640 रुपए, 10 पौवा रोमियो देशी मसाला कीमत एक हजार रुपए बरामद की गई। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती 10 हजार रुपए को जब्त की गई। आरोपियों के विरूद्ध थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 223/2026 दर्ज कर धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।