राजनांदगांव

शराबखोरी-अय्याशी का अड्डा बना मनगटा- रूपेश
23-Jun-2026 7:19 PM
शराबखोरी-अय्याशी का अड्डा बना मनगटा- रूपेश

राजनांदगांव, 23 जून। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने कहा कि आए दिन मनगटा क्षेत्र में अवैध कारोबार के समाचार से पूरा क्षेत्र कलंकित हो गया है और अब यह इलाका शराबखोरी अय्याशी और देह व्यापार का केंद्र बिंदु बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन जिला होने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण इन अवैध कारोबारियों के लगातार अनैतिक कार्य सामने आ रहे हैं। कार्रवाई दिखावे मात्र के होने के कारण यहां के अवैध कृत्यों में संलिप्त कारोबारियों के सामने प्रशासन बौना साबित हो गया है। श्री दुबे ने कहा कि अब अवैध निर्माण जिन रिसॉर्ट के डायवर्सन नहीं है, जिन रिसॉर्ट में अनैतिक आपत्तिजनक सामग्री मिले हैं, जहां शराबखोरी हो रही है, जो अय्याशी अघोषित देह व्यापार का केंद्र बनाकर सभ्यता संस्कृति से खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें जमींदोज करना ही सीधा व सरल उपाय है, क्योंकि अवैध प्लाटिंग या कब्जा से ज्यादा खतरनाक यह अवैध व्यापारियों के रिसॉर्ट हैं, क्योंकि इनके दुष्कृत्य से इस क्षेत्र की संस्कृति सभ्यता का क्षरन और अनैतिक वातावरण बन गया है।


अन्य पोस्ट