राजनांदगांव

सुरगी में जिला स्तरीय किसान मेला
17-Jun-2026 8:17 PM
सुरगी में जिला स्तरीय किसान मेला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 जून।
 जिला प्रशासन राजनांदगांव, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एक्सटेंशन रिफॉम्र्स (आत्मा) योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी जैविक कृषि कार्यशाला एवं कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और सैकड़ों प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,  सांसद संतोष पांडे, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दादूराम सोनकर एवं कलेक्टर जितेंद्र यादव द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी व भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
 उन्होंने पारंपरिक खेती के स्थान पर आधुनिक कृषि तकनीकों और जैविक खेती को अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने आत्मा योजना के तहत किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए। साथ ही डॉ. रमन सिंह व सांसद संतोष पांडे ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन कर जैविक खाद्य पदार्थों व उन्नत कृषि उत्पादों की सराहना की। यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सतीश यादव द्वारा दी गई।


अन्य पोस्ट