राजनांदगांव
लोक कलाकारों ने की संचालक से भेंट
17-Jun-2026 6:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 17 जून। मितान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार कल्याण संघ के अध्यक्ष राजेश मारू और लोक मंच संचालक संगठन के अध्यक्ष तिलकराजा साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक कलाकारों ने रायपुर में संस्कृति एवं राजभाषा विभाग के संचालक संजय कन्नौजे से भेंट कर कलाकारों की समस्याओं का निराकरण करने का आग्रह किया ।
प्रतिनिधि मंडल में राजेश मारू, कविता वासनिक, महादेव हिरवानी, विष्णु कश्यप, दीपक महोबिया, तिलकराजा साहू, राकेश साहू, गोरेलाल बर्मन, ननकी ठाकुर, संतोष दिवाकर, चंद्रभूषण वर्मा, शिवा जांगड़े, चंदन बाँधे, प्रदीप विश्वास, दिनेश देवांगन सहित सरगुजा, सारंगढ़ और बस्तर के लोक कलाकार शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


